खांसी के लिए घी का उपयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:02

खांसी में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

Can We Eat Ghee In Cough: आपने अक्सर लोगों को खांसी होने पर घी न खाने की सलाह देते सुना होगा, लेकिन क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों है? एक्सपर्ट से जानें।
Can We Eat Ghee In Cough In Hindi: घी खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए घी का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं में घी का सेवन करना सख्त मना है। घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि सर्दी-खांसी की समस्या में घी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? खांसी की समस्या में घी खाना चाहिए या नहीं, इसके बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, पजाब डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। आइए जानते हैं खांसी की समस्या में घी का सेवन सेफ है या नहीं।
आइए पहले जानते हैं सेहत के लिए घी के फायदे- Ghee Health Benefits In Hindi
मानें तो घी में मौजूद विटामिन ई शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यही कारण है कि घी का सेवन करने से कैंसर, गठिया और मोतियाबिंद जैसे रोगों के जोखिम को कम करने में भी मददगार है। दिल को स्वस्थ रखने भी में भी यह एक अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद में घी को रोजाना खाए जाने वाले सबसे हेल्दी फूड्स माना जाता है। इससे सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं जैसे...
घी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अपने एंटी-एजिंग गुणों के कारण है यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
घी खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बेहतर होती है।
पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही पाचन को भी मजबूत बनाता है।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
बालों की समस्याओं से झड़ना कम होता है, साथ ही बालों को मजबूत बनाता है।


खांसी में घी खाना चाहिए या नहीं?- Can We Eat Ghee In Cough In Hindi
मानें तो जब आप खांसी में घी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कफ की मात्रा बढ़ती है। इसलिए आयुर्वेद में सर्दी-खांसी की समस्या में घी का सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सर्दी खांसी में घी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी मौजूदा स्थिति बदतर हो सकती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट खांसी की समस्या में घी खाने से मना करते हैं। हालांकि सूखी खांसी होने पर आप मेडिटेडिट पाउडर के साथ घी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन भी आपको डॉक्टर से सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info